बिलासपुर। आज दोपहर बाद बिलासपुर में रेलवे के डीआरएम ऑफिस में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही आरपीएफ के जवान तत्काल वहां आ पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी वहां आ पहुंची। और उसके बाद काफी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया जा सका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जो थोड़े ही देर में भभकने लगी। आग की चपेट में आकर वायरिंग और काफी सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया है।

Tags: