CG में पार्षद के दामाद पर FIR दर्ज

छग

Update: 2024-07-28 18:19 GMT
Balod. बालोद। बालोद जिला स्थित गुरुर थाना में पार्षद के दामाद द्वारा महिला से छेड़छाड़ के मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी। इसी बात से नाराज़ क्षेत्रीय विधायक विधायक संगीता सिन्हा आज दोपहर से शाम तक थाने में थाना प्रभारी के चेंबर पर बैठी रहीं। इस दौरान थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि संजारी बालोद विधानसभा विधायक संगीता सिन्हा रविवार को करीब 12 बजे से महिला से छेड़छाड़ मामले पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर गुरुर थाने में बैठी रही।


उनके दखल के बाद गुरुर थाना पुलिस ने भाजपा पार्षद के दामाद अनुराग जैन के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद सभी वापस लौटे। विधायक संगीता सिन्हा ने आरोप लगाया कि बीते दिनों महिला पार्षद के साथ हुई मारपीट के दौरान महिला पार्षद के दामाद ने एक महिला से छेड़छाड़ की थी। उसी छेड़छाड़ मामले में पीड़ित महिला की एफआईआर नहीं लिखी गई। इस दौरान थाने में महिला सीएसपी सहित टीआई मौजूद रहे। विधायक ने थाने के सामने धरना देने का अल्टिमेटम दे दिया। जिसके बाद देर शाम पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया। तब कहीं मामला शांत हुआ। पूरे मामले में जहां कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने गुरुर थाना प्रभारी पर आरोप लगाए।
Tags:    

Similar News

-->