Raipur. रायपुर। ओपी चौधरी ने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ साथी एवं माननीय मंत्री रामविचार नेताम को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि रामविचार नेताम का सार्वजनिक जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। चौधरी ने कहा कि नेताम का अनुभव और नेतृत्व क्षमता राज्य सरकार के लिए महत्वपूर्ण है और उनके मार्गदर्शन से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में मजबूती मिली है।
ओपी चौधरी ने प्रभु श्रीराम से रामविचार नेताम के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ लंबे समय तक मिलता रहे, यही उनकी शुभेच्छा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से भी रामविचार नेताम को जन्मदिन की बधाइयों का सिलसिला जारी है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में समर्थकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां नेताम के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की गई।