वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विजय बपोडिया को अर्पित की श्रद्धांजलि

छग

Update: 2025-07-20 15:51 GMT
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ के पूर्व नगर पालिका सभापति सुरेश गोयल के बड़े भाई विजय बपोडिया के निधन पर शोक जताने उनके निवास पहुंचे। उन्होंने स्व. विजय बपोडिया के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंत्री चौधरी ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया और अपने संवेदना शब्दों के माध्यम से परिवार को संबल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विजय बपोडिया जी का सामाजिक क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।



Tags:    

Similar News