रायगढ़ में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने वेदमणि सिंह ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

छग

Update: 2025-06-21 15:36 GMT
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ स्थित अग्रोहा भवन पहुंचकर संगीत एवं कला जगत के वरिष्ठ गुरु स्वर्गीय वेदमणि सिंह ठाकुर जी की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। वित्तमंत्री ने स्वर्गीय वेदमणि सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य स्तंभ बताया और कहा कि उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा, “साहित्य और कला के क्षेत्र में वेदमणि जी का योगदान अद्वितीय रहा है। वे न केवल एक श्रेष्ठ संगीतकार और कलाकार थे।


बल्कि पीढ़ियों को संस्कार, संगीत और साधना से जोड़ने वाले प्रेरणास्त्रोत भी थे।” उन्होंने यह भी कहा कि नई पीढ़ी को उनकी स्मृतियों और कार्यों से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में रायगढ़ की कला और साहित्य जगत से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने वेदमणि सिंह जी के जीवन, व्यक्तित्व और योगदान को याद किया। स्वर्गीय वेदमणि सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक परिवेश में एक प्रखर कला गुरु के रूप में जाना जाता था। उनके संगीत और नाट्य निर्देशन ने राज्य में कई कलाकारों को दिशा दी है।
Tags:    

Similar News