छत्तीसगढ़ दौरे पर फिल्मकार चम्पक बनर्जी

रायपुर

Update: 2026-05-04 15:57 GMT
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: रायपुर में दादा साहेब फाल्के गोल्डन कैमेरा अवार्ड विजेता फिल्मकार और अभिनेता चम्पक बनर्जी इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान वे अपनी फिल्म ‘लाल पहाड़ बोस द मिसिंग फाइल्स’ को राज्य के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स से संपर्क करने की अपील भी की है। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़, बस्तर, गढ़चिरौली समेत झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में की गई है। फिल्म में इन इलाकों के जंगलों, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों को दिखाया गया है।
फिल्म के क्लाइमेक्स में नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी कथित मिसिंग फाइल्स को दर्शाया गया है। फिल्म में आजादी के दौर की घटनाओं को अलग दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें इंडियन नेशनल आर्मी की भूमिका को भी दर्शाया गया है। चम्पक बनर्जी ने बताया कि फिल्म को जापान, जर्मनी, रूस और सिंगापुर सहित कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में नामांकन मिला है। फिल्म में विभिन्न राज्यों के थिएटर कलाकारों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही वे अपनी अगली फिल्म के लिए छत्तीसगढ़ के नए कलाकारों और लेखकों का चयन भी कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News