नर्सरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

छग

Update: 2023-06-09 16:39 GMT
कुनकुरी। कुनकुरी सरकारी नर्सरी में अचानक आग भड़क गई। नर्सरी से उठ रहे आग व धुंए के गुबार को देख कर,अफरा तफरी की स्थिति बन गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि इस दौरान नर्सरी में तैयार पौधों व साजो समान को खासा नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार कुनकुरी के पोस्टलपारा बस्ती के पास स्थित सरकारी नर्सरी से लोगों ने शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे धुआं उठते हुए देखा। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते नर्सरी से आग की लपटे उठने लगी। आग को फैलते हुए देख कर नर्सरी के कर्मचारी, मजदूर के साथ बस्ती के स्थानीय रहवासी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। नर्सरी के कर्मचारियों ने यहां सिंचाई के लिए रखे हुए पंप को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच आग की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस की टीम दमकल वाहन के साथ नर्सरी में पहुंची। लेकिन नर्सरी तक पहुंचने का मार्ग संकरा होने के कारण,दमकल वाहन नर्सरी तक पहुंच ही नहीं पाई। पुलिस प्रशासन और नर्सरी के कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के लिए बता दें कि कुनकुरी में लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही है। बीते माह मई में कुनकुरी के अग्रवाल इलेक्ट्रानिक्स में लगी,भीषण आग में दुकान पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गया था। इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि तो नही हुई थी लेकिन व्यवसायी को करोड़ो का नुकसान हुआ था।
Tags:    

Similar News

-->