Dhamtari: महिला नक्सली पुलिस की गिरफ्त में

छग

Update: 2024-06-23 10:13 GMT

धमतरी dhamtari news। नक्सल प्रभावित नगरी ब्लाक के एकावरी में पिछले दिनों पुलिस डीआरजी टीम DRG Team व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यहां गोली लगने से घायल नारायणपुर की एक महिला नक्सली को सिहावा पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। इस महिला नक्सली को ओडिशा की नवरंगपुर पुलिस ने सर्चिंग के दौरान पकड़कर धमतरी पुलिस को सौंप दी थी।

DSP Naxal RK Mishra डीएसपी नक्सल आरके मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल 2024 को धमतरी के एकावरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान वह बुरी तरह से जख्मी हो गई थी और वह जान बचाकर वहां से भाग निकली।

Female Naxalite महिला नक्सली मैंगो नुरेटी घायल हालात में ओडिशा की ओर भाग रही थी, तभी सर्चिंग में निकले ओडिशा नवरंगपुर पुलिस ने महिला नक्सली मैंगो नुरेटी को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके पैर में जख्म के निशान मौजूद थे। गिरफ्तार महिला नक्सली को नवरंगपुर पुलिस ने सिहावा पुलिस को सौंप दी।

Tags:    

Similar News

-->