महिला विधायक के बेटे का निधन

छग

Update: 2023-03-27 08:42 GMT

खैरागढ़। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र का सोमवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में उपचारार्थ के दौरान निधन हो गया। इस खबर से राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है। वहीं विधायक वर्मा और उनका परिवार निधन की खबर से सकते में है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में विधायक पुत्र प्रवीण वर्मा ने आज अंतिम सांस ली। करीब एक माह पहले बस्तर से वापसी के दौरान चारामा में हुए एक सडक़ हादसे में प्रवीण जख्मी हो गए थे, तब से उनका रायपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

पिछले कुछ दिनों से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही थी। आज सुबह उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रवीण के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त करते संवेदना व्यक्त की है। पिछले साल खैरागढ़ में हुए उपचुनाव में प्रवीण की मां यशोदा वर्मा विधायक निर्वाचित हुई थी। अगले माह विधायक कार्यकाल की पहली वर्षगांठ को लेकर वह तैयारी कर रही थी। आज उनके बेटे के मृत्यु की खबर से कांग्रेस और गैर कांग्रेसी दल शोक में डूब गए। बताया गया कि विधायक वर्मा के पैतृक ग्राम देवारीभाट में आज शाम 4 बजे अंत्येष्ठि की जाएगी। प्रवीण काफी होनहार और मृदुभाषी थे। वह खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में डिजाईनिंग का कोर्स भी कर रहे थे। साथ ही वह कृषि केंद्र के संचालक के तौर पर व्यापार भी कर रहे थे।

Tags:    

Similar News

-->