महिला आरक्षक को मिली पदोन्नति

छग

Update: 2023-02-08 03:25 GMT

धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2022 के अनुसार आज दिनांक-07/02/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए आरक्षक को फित्ती लगा कर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसमें आरक्षक से प्रधान आरक्षक सविता सलाम को पद्दोन्नति प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अवसर पर पदोन्नत कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत कर्मचारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,रक्षित निरीक्षक कें देव राजू,मुख्य लिपिक सनत वर्मा,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,स्थापना प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव एवं पुलिस कार्यालय धमतरी से अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए कर्मचारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Tags:    

Similar News

-->