demo photo
अंबिकापुर: पति और पत्नी के झगड़े की कीमत एक मासूम बच्चे को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। दरअसल गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई एक घटना में एक पिता ने अपने मासूम बच्चे को पानी से लबालब डैम में फेंक दिया, जहॉ पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया जो इस कदर बढ़ गया कि पिता ने अपने ही बच्चे को डैम में फेंक दिया। आखिर उनके झगड़े में बच्चे की क्या गलती है कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। फिलहाल पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।