दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड इलाके में दामाद लखविंदर सिंह पर हवाई फायर करने वाले ससुर शरद जुत्शी को आरपीएफ राउरकेला ने स्टेशन में सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से देसी कट्‌टा,9 जिंदा कारतूस और 5 खाली खोखा जब्त किया गया है।

स्थानीय पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए राउरकेला रवाना हो गई है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने राउरकेला रेलवे पुलिस के सामने कबूल किया है कि जिस देसी कट्टे से उसने अपने दामाद पर फायर किया था, वह उसे कबाड़ी से मिला है। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी बेटी और दामाद को कई बार चेतावनी दी थी कि उसके घर की तरफ न आए।

 इस मामले में पुलिस ने बताया कि लखविंदर ने दो साल पहले शरद की बेटी से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में आना-जाना नहीं था। अब तक शरद के परिवार ने बेटी के विवाह को स्वीकार नहीं किया है।

Tags: