फसल कटाई के दौरान किसान पर जंगली सुअर ने किया हमला, घायल

छग

Update: 2026-05-21 10:20 GMT

धमतरी/कुरुद। आज जंगली सुअर के हमले में एक किसान घायल हो गया। भीषण गर्मी और कटते जंगल से वन प्राणी भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में घुसने लगे हैं। पिछले दिनों कुरुद ब्लॉक अंतर्गत महानदी किनारे बसे ग्राम गुदगुदा में तेंदुए की आवाजाही की खबर मिली।

रात में गाँव के आवारा कुत्तों, छोटे बछड़े एवं बकरियों के गायब होने की शिकायत ग्रामीण ने की। तब से वन अमला कई बार गाँव आकर पत्तासाजी कर चुका है। लेकिन तेंदुए के पदचिह्नों के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला।

गुरुवार को कमलेश सोनकर अपने खेत में फसल कटाई की तैयारी कर रहा था, तभी एक जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके पैर और शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। सरपंच सोनम संजय साहू ने उसे सिविल अस्पताल कुरुद में भर्ती कराया। पीडि़त ने वन विभाग में शिकायत कर इलाज के लिए मुआवजा की मांग की है।

Tags:    

Similar News