युवती के साथ छेड़खानी करने लगा परिचित युवक, गिरफ्तार

Update: 2022-05-10 09:11 GMT

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर में युवक ने परिचित युवती से छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उसने युवती को धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने छेड़खानी की शिकायत की है। उसने बताया कि राजकिशोर नगर कल्याण बाग सीता अपार्टमेंट में रहने वाले दीपक पाठक(30) से उसकी जान-पहचान है। शनिवार की शाम युवक उससे छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने युवती को धमकी भी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सिविल लाइन क्षेत्र में बाइक सवार युवक ने किशोरी का पीछा किया और उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। किशोरी ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। उसकी मां ने युवक को डांट लगाई। इस पर युवक किशोरी की मां से गाली-गलौज कर धमकियां देने लगा। मोहल्ले वालों के आने पर युवक भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शनिवार की शाम मोहल्ले में दुकान गई थी। वहां से लौटते समय बाइक सवार एक युवक उसके पीछे चलने लगा। उसने नाबालिग से छेड़खानी करते हुए मोबाइल नंबर मांगा। किशोरी बिना जवाब दिए अपने घर चली गई। इधर युवक भी उसके पीछे घर तक पहुंच गया। किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। उसकी ने बाहर निकलकर युवक को डांट लगाई। इस पर युवक ने उल्टे किशोरी की मां से गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा। शोर सुनकर मोहल्ले वालों के आने पर युवक वहां से भाग निकला। किशोरी ने युवक की बाइक का नंबर नोट कर लिया था। इसके आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News