नकली किताबें बिक रही NCERT की, jantaserishta ने स्टूडेंट्स को किया आगाह

Update: 2026-01-17 06:29 GMT

जनता से रिश्ता ने रायपुर के कई बुक दुकानों में पड़ताल की, ज्यादा डिस्कांउट का लालच देकर नकली किताबें यहां भी बेचीं जा रही है. ..

इससे पहले जनता से रिश्ता बाजार में उपलब्ध कई नकली सामानो को लेकर जन सरोकार के उद्देश्य से प्रकाशित किया है, जिसका असर भी देखने को मिला है. .. 

रायपुर/गाजियाबाद। नेशनल काउंसिल ऑफ एज्युकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने नकली किताबों के काले कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर किए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में गाजियाबाद के लोनी इलाके में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध रूप से छापी गईं एनसीईआरटी की किताबें बरामद की हैं।

एनसीईआरटी के मुताबिक एक सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने NCERT के अधिकारियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लोनी के गांव जवाली में प्रिंटिंग यूनिट पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने वहां से अलग-अलग कक्षाओं और विषयों की लगभग 32 हजार पायरेटेड किताबें जब्त की गईं। टीम ने मौके से तैयार किताबों के अलावा अवैध छपाई के लिए इस्तेमाल होने वाली दो बड़ी प्रिंटिंग मशीनें, एल्यूमीनियम प्रिंटिंग प्लेट्स, भारी मात्रा में कागज के रोल और स्याही बरामद भी की है।

एनसीईआरटी के मुताबिक यह कार्रवाई नवंबर 2025 में दर्ज की गई एक पुरानी एफआईआर की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई है। रेड के दौरान एनसीईआरटी के प्रकाशन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने किताबों की पहचान और जांच में मदद की, एनसीईआरटी ने कहा है कि किताबों की अवैध छपाई या बिक्री कानूनन दंडनीय अपराध है। अधिकारियों के मुताबिक ऐसी किताबें ना केवल कानून को उल्लंघन है, बल्कि इनमें सामग्री की गलतियां और घटिया कागज का इस्तेमाल छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर डालता है। विभाग ने जनता से अपील की है कि वह किताब केवल अधिकृत केंद्रों से ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों या पुलिस को दें।


Tags:    

Similar News

null