फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट और सरकारी नौकरी, ऐसे कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

छग

Update: 2023-07-10 02:54 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई विभागों में फर्जी तरीके से दिव्यांग सर्टिफिकेट हासिल कर सरकारी नौकरी करने का मामला सामने आया है। दिव्यांग सेवा संघ ने ऐसे लोगों के खिलाफ अब मोर्चा खोल दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश भर में फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी कर रहे 78 लोगों की सूची बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस को सौंपी है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में दिव्यांग कोटे में फर्जी सर्टिफिकेट बनाने और नौकरी करने वालों का गिरोह चल रहा है, जिसके कारण वास्तविक दिव्यांगों को कोटे में नौकरी नहीं मिल रही है। उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी हासिल किया है, जिसके माध्यम से पता चला है कि कई विभागों में फर्जी सर्टिफिकेटधारी दिव्यांग सरकारी विभाग में अधिकारी और कर्मचारी बनकर सेवा दे रहे हैं।

रविवार को सिविल लाइन थाना पहुंचे संघ के पदाधिकारी और सदस्य फर्जी सर्टिफिकेट के माध्यम से सरकारी नौकरी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की सूची भी रखे थे, जिसमें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के साथ ही शिक्षकों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में कई जिलों के 78 अधिकारी-कर्मचारियों का नाम है।

Tags:    

Similar News

-->