पुलिस लाइन में आई शिविर का सफल आयोजन, 102 पुलिसकर्मियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण

छत्तीसगढ़

Update: 2026-05-24 14:04 GMT
Manpur मानपुर: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस लाइन मोहला में रविवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 102 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी आंखों की जांच कराई।
शिविर में राजनांदगांव के भट्टाचार्य आई क्लिनिक एंड रेटिना लेजर सेंटर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुदीप भट्टाचार्य और डॉ. सोनिया भट्टाचार्य अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने पुलिसकर्मियों की आंखों की विस्तृत जांच की और आवश्यकतानुसार चश्मा लगाने की सलाह दी।
इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को आंखों की देखभाल से संबंधित सावधानियों की जानकारी दी गई और निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी वाय.पी. सिंह ने डॉक्टरों और उनकी टीम के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी विभाग के परिवार का हिस्सा हैं और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता है।
Tags:    

Similar News