आपातकाल की 50वीं बरसी पर प्रदर्शनी का आयोजन, मीसाबंदियों को किया सम्मानित

छग

Update: 2025-06-25 14:24 GMT
Kabirdham. कबीरधाम। 25 जून 1975 को भारत में लगे आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कबीरधाम विधायक भावना बोहरा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मीसाबंदी सेनानियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरीश लुनिया, कुमारी देवी सोनी और विजय यादव को उनकी लोकतांत्रिक निष्ठा और संघर्ष के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विधायक बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि "आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय है। उस समय इंदिरा गांधी की सरकार ने संविधान की मूल भावना को दरकिनार कर प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिक अधिकारों पर कुठाराघात किया था।" उन्होंने कहा कि यह दिन हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव सतर्क रहने की प्रेरणा देता है। प्रदर्शनी में उस समय की अखबारों की कटिंग्स, तस्वीरें और दस्तावेज प्रदर्शित किए गए, जिससे लोगों को आपातकाल की भयावहता और उससे मिली सीख को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News