आबकारी विभाग की बोलेरो ने रौंदा, ड्राइवर की मौत

छग

Update: 2026-06-10 12:13 GMT

गरियाबंद। गरियाबंद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, यहां आबकारी विभाग की सरकारी बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नागपुर निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है। जो पेशे से ट्रैक्टर ड्राइवर था।

जानकारी के अनुसार, घटना गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नहर गांव के पास हुई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि अस्पताल लाते ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे को आबकारी विभाग की सरकारी बोलेरो वाहन ने अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग की दुर्घटना के वक्त सरकारी वाहन में आबकारी विभाग की पूरी टीम सवार थी जो रसेला से गरियाबंद की ओर लौट रही थी, तभी नहर गांव के पास बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्यवाही में जुट गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और सरकारी वाहनों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

Tags:    

Similar News