आबकारी आरक्षक की मौत, स्कॉर्पियो हुई हादसे का शिकार

छत्तीसगढ़.

Update: 2025-10-22 12:55 GMT
बेमेतरा: जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30A पर ग्राम जेवरा के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक आबकारी आरक्षक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा स्कॉर्पियो वाहन और पेट्रोल कंटेनर से टकराने के कारण हुआ।
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन आबकारी विभाग बेमेतरा की थी और इसमें भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार एक आबकारी आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
बता दें कि हादसे के बाद सड़क पर रखी शराब की सभी बोतलें टूटकर सड़क पर फैल गईं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद बेमेतरा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
Tags:    

Similar News