SANKALP बजट में हर वर्ग का रखा गया ध्यान : ललित जैसिंघ

Update: 2026-02-24 09:58 GMT

रायपुर। SANKALP बजट को लेकर रायपुर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा, बजट 2026/2027 में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा पेश किया बजट हर वर्ग का ध्यान रखा गया आने वाले कल छत्तीसगढ़ देश के पांच राज्यों में रहेगा बहुत ही सराहनीय बजट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवम वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को बधाई एवम शुभकामनाएं। 

विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर ‘संकल्प’ थीम के साथ विकास का रोडमैप रखा। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 वर्ष पूरे होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और पांच शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम बनाए जाएंगे।

रायपुर, अंबिकापुर और धमतरी में 200 बिस्तर वाले अस्पताल, मनेंद्रगढ़ में जिला अस्पताल, 15 नए थाने खोले जाएंगे। ई-वाहनों (EV) में सब्सिडी दी जाएगी। नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी स्थापित होगी और कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलाव बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा शुरू की जाएगी और अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बसाई जाएंगी। स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा 22 हजार करोड़ की राशि मिली है।

छत्तीसगढ़ सरकार अब पांच प्रमुख मिशन पर काम करेगी। इनमें मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कृष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन और मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन शामिल हैं। हर मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

Tags:    

Similar News

null