छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना अब और सरल, 'वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0' का शुभारंभ

छग

Update: 2025-07-02 17:18 GMT
Raipur. रायपुर। राज्य को 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस' में अग्रणी बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और अहम पहल की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने "वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0" का शुभारंभ किया है, जो उद्योगपतियों और निवेशकों को एक ही मंच पर सभी आवश्यक स्वीकृतियों और सुविधाओं को एक क्लिक पर उपलब्ध कराएगा।


इस नये सिस्टम के तहत ऑनलाइन आवेदन, विभागीय अनुमोदन, और सब्सिडी वितरण को एकीकृत किया गया है। उद्यम स्थापना की सभी स्वीकृतियां एक क्लिक में प्राप्त की जा सकेंगी। मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने बताया कि यह प्रणाली राज्य में निवेश को बढ़ावा देगी और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को पारदर्शी व तेज़ बनाएगी। सुशासन के संकल्प के तहत यह कदम छत्तीसगढ़ को औद्योगिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
Tags:    

Similar News