EOW-ACB ने पूर्व MLA के रिश्तेदार के घर मारी रेड

छग

Update: 2025-04-10 03:30 GMT

सुकमा। सुकमा जिले में एसीबी और EOW की टीम ने 6 जगह छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पूर्व MLA और CPI नेता मनीष कुंजाम के रिश्तेदार और अन्य 5 तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर आज तड़के टीम पहुंची है। सुकमा और कोंटा इन 2 जगहों पर कार्रवाई चल रही है। 

बता दें कि प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद कांग्रेस शासन ने हुए कई घोटाले की जांच फाइल एसीबी और EOW टीम मको सौंपी गई है। जिसके बाद से लगातार राज्य की जांच एजेंसी कार्रवाई कर रही है।  इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर। 

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं 

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिर दो टूक कहा है कि भाजपा सरकार की नीति भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की है। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर, किसी भी रूप में हो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचार का आरोपी चाहे कितना ही रसूखदार हो, उसे अपने कृत्यों की सजा मिलकर रहेगी।

Tags:    

Similar News

null