पर्यावरण विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, RKM पावर प्लांट पर लगाया 89 लाख 40 हजार का जुर्माना
जांजगीर-चाम्पा। पर्यावरण विभाग ने आरकेएम (RKM) पावर प्लांट पर 89 लाख 40 हजार का जुर्माना ठोका गया है। अवैध तरीके से जगह-जगह पर राखड़ डम्प करने का मामला सामने आया है। इस बात की शिकायत करीब आधा दर्जन गांव के लोगों ने एसडीएम से की थी। जांच के बाद पर्यावरणीय नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई की गई है।
वही अगर 15 दिन के भीतर जुर्माना राशि नही जमा करने पर विद्युत विच्छेदन या उत्पादन बंद किये जाने के कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। आरकेएम पावरजेन प्राइवेट लिमिटेड प्लांट डभरा तहसील के उच्चपिंडा में संचालित है।