रीलबाजी के लिए नहीं सहेंगे अपमान, मंत्री-विधायक के बर्ताव से कर्मचारी संघ नाराज

छग

Update: 2026-06-05 08:28 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार सुशासन तिहार मना रही है। मंच से द्वारा फटकार लगाए जाने को लेकर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन एक्शन मोड में आ गया है। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन कहा कि, रील बनाइए, लेकिन किसी को अपमानित करके नहीं। वहीं इस मामले पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, नियम के अनुसार आचरण सभी को करना चाहिए।

सुशासन तिहार में मंच से फटकार लगाने को लेकर अधिकारी-कर्मचारी संघ ने कहा कि, किसी कर्मचारी को नीचा दिखाकर लोकप्रियता हासिल करना उचित नहीं है। जनप्रतिनिधि पांच साल के लिए आते हैं, लेकिन कर्मचारी पूरी जिंदगी व्यवस्था को चलाने में लगाते है। फेडरेशन ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि, यदि यह नहीं रुका तो कर्मचारी सड़क पर उतरेंगे।

अधिकारियों की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों के फटकार पर अधिकारी कर्मचारी संघ के विरोध पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, नियम के अनुसार आचरण सभी को करना चाहिए, चाहे वह अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि हो।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की चेतावनी पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि, जनप्रतिनिधि का एक ही कर्तव्य है, जनता के हक अधिकार के लिए आवाज उठाना और उनकी बात करना। इसके लिए हम काम कर रहे हैं। इसमें कोई रीलबाजी वाली बात नहीं है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर जनता के लिए काम करें।इसमें सामंजस्यता के साथ काम करना चाहिए।

Tags:    

Similar News