कर्मचारी ने किया 47 लाख रुपये का गबन, कारोबारी की शिकायत FIR दर्ज

छग न्यूज़

Update: 2021-12-14 07:44 GMT

बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित दुकान से कर्मचारी ने 47 लाख रुपये का माल गबन कर लिया। इसकी जानकारी होने पर व्यापारी ने कर्मचारी की तलाश की। इस दौरान वह अपने ठिकाने से गायब मिला। उन्होंने इसकी शिकायत एएसपी सिटी से की। इस पर तारबाहर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज में रहने वाले मोइन वनक व्यापारी हैं। उनकी व्यापार विहार में इजी एजेंसी है। यहां से वे विभिन्न् कंपनियों के सामान का व्यापार करते हैं।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 2019 में उन्होंने यदुनंदन नगर में रहने वाले मनोज कुमार डोंगरे(35) को काम पर रखा था। मनोज व्यापार विहार और चकरभाठा में व्यापारियों के आर्डर पर माल की सप्लाई करता था। वहीं, बिल की रकम भी वही लेकर आता था। अप्रैल 2020 में लाकडाउन के कारण उनका काम प्रभावित होने लगा। इसी बीच मनोज ने भी काम पर आना बंद कर दिया। इस पर एजेंसी के संचालक ने अन्य कर्मचारी के माध्यम से व्यापारियों को बिल भेजकर अपनी रकम मांगी। इस पर व्यापारियों ने बताया कि मनोज से उन्हें कोई माल नहीं मिला है। व्यापारियों से मिली जानकारी के बाद एजेंसी संचालक ने मनोज के बताए पते पर संपर्क करने का प्रयास किया। इस दौरान वह अपने ठिकाने से गायब था। वहीं, उसकी पत्नी भी अपने घर में नहीं थी। एजेंसी संचालकों ने उसकी ससुराल में भी इस संबंध में पता किया। वहां से भी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली।

इस पर एजेंसी संचालक ने मनोज के लेनदेन का हिसाब किया। इसमें 47 लाख 30 हजार 376 रुपये के गबन का मामला सामने आया। तब एजेंसी संचालक ने इसकी शिकायत एएसपी उमेश कश्यप से की और पुलिस आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।


Tags:    

Similar News