तालाब में हाथी के शावक की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

छग

Update: 2025-12-20 07:45 GMT

रायगढ़. वन परिक्षेत्र रायगढ़ के बंगुरसिया सर्किल में हाथी के शावक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह घटना बड़झरिया तालाब में उस समय हुई, जब रात के वक्त हाथियों का दल नहाने पहुंचा था. बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान शावक गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई.

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में 32 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. रात में हाथियों की तेज चिंघाड़ सुनकर वन अमले को घटना की जानकारी मिली.

घटना के बाद वन विभाग ने शावक के शव को इंद्रा विहार ले जाकर विधिवत अंतिम संस्कार कराया. मौके पर एसडीओ, रेंजर सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. जिले में बीते तीन महीने के दौरान हाथी के मौत की यह पांचवीं घटना है.


Tags:    

Similar News

null