इलेक्ट्रॉनिक शॉप का मालिक सट्टा संचालित करते गिरफ्तार

Update: 2025-10-02 03:59 GMT

रायपुर। संसदीय कानून के तहत ड्रीम 11, महादेव सट्टा जैसे आनलाइन गेमिंग ऐप पर बैन लगने के बाद अब सटोरिए फिर से पैन और राइटिंग पैड (सट्टापट्टी) पर लौट आए हैं। नेवरा पुलिस ने कल ऐसे ही एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी अनुसार नेवरा के गुरु कृपा कांप्लेक्स स्थित यश इलेक्ट्रॉनिक शाप के संचालक संजय करमचंदानी 43 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रात करीब 11 बजे तक शाप खुले होने के संदेह में दबिश दी।

जहां मौजूद संजय डायरी में सट्टा नंबर लिख रहा था।वह, महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में कल रात आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच में दांव लगवा रहा था। उसके पास दो मोबाइल और 5 हजार रुपए मिले। पुलिस ने रात 2 बजे संजय को जुआ एक्ट की धारा 4 के, 7 के तहत मामला दर्ज किया। संजय को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Tags:    

Similar News

null