54 हजार से अधिक का बिजली बिल हुआ आधा, मिली बड़ी राहत

छग

Update: 2026-04-27 18:06 GMT
Ambikapur. अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत थोर में रहने वाले समय लाल के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनाश् एक नई उम्मीद की किरण बनकर आई है। समय लाल के घर का बिजली बिल बढ़ते-बढ़ते 61,149 तक पहुँच गया था। एक साधारण ग्रामीण परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि चुका पाना बहुत मुश्किल था। समय लाल कहते हैं कि, बिजली बिल बहुत ज्यादा हो गया था जिसे जमा कर पाना उनके लिए असंभव था। समय लाल को जब मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने शिविर के माध्यम अपना पंजीयन कराया।


जिससे उनके बिजली बिल का त्वरित समाधान किया गया। योजना के तहत उनका लगभग आधा से ज्यादा बिल यानी 54,450 रुपए बिजली बिल माफ कर दिया गया। भारी छूट मिलने के बाद समय लाल ने बकाया राशि के रूप में केवल 7,700 रुपए जमा किए और अपने बिजली बिल की चिंता दूर हुए। अब उनके घर में न केवल बिजली की रोशनी है, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए का कहा कि सरकार की इस योजना से मेरा आधा से ज्यादा बिजली बिल माफ हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है जो आर्थिक तंगी के कारण पुराने बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा लगातार शिविर लगाकर ऐसे हितग्राहियों की पहचान की जा रही है और उन्हें बिजली बिलों में बड़ी राहत प्रदान की जा रही है।
Tags:    

Similar News