नगरीय निकाय निर्वाचन महासमुंद अंतर्गत निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र जारी 55 शासकीय सेवको ने किया मतदान

छग

Update: 2025-02-08 16:58 GMT
Mahasamund. महासमुंद। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत ऐसे शासकीय सेवक मतदाता जिनकी ड्यूटी नगरीय निर्वाचन में लगी हुयी है, संबंधित शासकीय सेवक के मतदान हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र (ईडीबी) की सुविधा दी गयी है। प्रभारी अधिकारी शुभम देव ने बताया कि नगरपालिका परिषद्, महासमुंद के आम निर्वाचन हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय, महासमुंद कक्ष क्रमांक-25 को सुविधा केन्द्र बनाया गया है। जहां निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र जारी किये हुए 65 शासकीय सेवकों में से 55 शासकीय सेवकों ने आज ई डी बी द्वारा मतदान किया। ज्ञात है कि 8 फरवरी को प्रातः10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मतदान की सुविधा उपलब्ध किया गया था।
Tags:    

Similar News