हाथी ने सुंड से पटका, बुजुर्ग घायल

Update: 2026-03-11 09:37 GMT

रायगढ़। बाकारूमा रेंज के जंगल में एक हाथी ने वृद्ध पर हमला कर दिया। सुबह ग्रामीण जंगल की ओर गया था, तभी घटना घटित हुई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बाकारूमा रेंज के ग्राम सारसमार का रहने वाला ललकूराम उरांव 75 साल बुधवार की सुबह करीब 6 बजे जंगल की ओर किसी काम से जा रहा था। तभी जब वह कक्ष क्रमांक 149 रिजर्व फारेस्ट में पहुंचा तो उसका हाथी से सामना हो गया। ऐसे में हाथी ने दौड़ाकर उस पर सुंड से हमला कर दिया। इस दौरान ललकूराम ने जोर-जोर से चीख पुकार मचा दी। इससे हाथी हमला कर वापस जंगल की ओर लौट गया। जब मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने इसकी सूचना वन अमला को दी।

ऐसे में वनकमी मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल को ईलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि दी गई है।


Tags:    

Similar News

null