बुजुर्ग ने की खुदकुशी की कोशिश, थाने के सामने मचा हड़कंप

Update: 2025-10-17 09:09 GMT

रायपुर। रायपुर में बुजुर्ग ने महिला थाना के सामने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। बुजुर्ग जहर पीने से पहले घर पर बोलकर गया कि आज छोटा पैकेट बड़ा धमाका करूंगा। फिर उसने कीटनाशक से भरी पूरी बोतल पी ली।

फिलहाल, बुजुर्ग का मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बहू का कहना है कि ससुर के नशे की आदत से पूरा परिवार परेशान है, वह पहले भी ऐसी हरकतें कर चुके हैं। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।  

Tags:    

Similar News

null