जनदर्शन में कलेक्टर ने नागरिकों की सुनी समस्याएं

छग

Update: 2025-12-16 18:11 GMT
Kondagaon. कोंडागांव। साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में सारगीपाल कोंडागांव निवासी ललित देवांगन ने उ. प्रा. शा. सरगीपाल पारा के 04 शिक्षकों का पदोन्नति अन्य शाला में होने पर शिक्षक का मांग किया, ताकि बच्चों की पढाई बाधित न हो।
ग्राम पंचायत
झाटीबन के सरपंच सोमारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क एवं पुलिया की मांग की। वहीं ग्राम काटागाँव के किसान धान खरीदी में लिमिट बढाने की मांग रखे, साथ ही काटागाँव निवासी मोतीराम मरकाम ने पीडीएस गोदाम की मांग की। मारंगपुरी निवासी विनय और लवकुश ने इंजीनियर द्वारा कार्य का भुगतान नहीं करने की शिकायत की। बालेंगा के सरपंच सुकमन मरकाम ने पुलिया और उपस्वास्थ्य केंद्र में बाउंड्री वॉल की मांग किया। ग्राम डोंगरीगुडा निवासी घनश्याम सोरी ने राशन दूकान और हाई स्कूल भवन की मांग किया इसके अलावा अन्य विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।
Tags:    

Similar News