हड़ताल से कार्यालयों में कल पसरा सन्नाटा

Update: 2024-09-28 02:48 GMT

रायपुर raipur। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी एवं जिला संयोजक उमेश मुदलियार ने बताया की फेडरेशन के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों के चार सूत्रीय प्रमुख मांगो को लेकर राज्य के लाखों कर्मचारी, अधिकारियो ने एक दिवसीय हड़ताल कर सरकार को दिखाई ताकत l हड़ताल में पूरे प्रदेश के 33 जिला एवं 148 ब्लॉक, तहसील मुख्यालयों के कर्मचारी हड़ताल में रहे l हड़ताल को लेकर राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट, सिंचाई, शिक्षा, पी एच ई, संस्कृति, श्रम, इंद्रावती संचनालाय, कृषि, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, नगर निगम, लोकनिर्माण, महिला पालिटेक्निक, स्वास्थ्य संयोजक, महिला पर्यवेक्षक, वेटनरी, सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे l राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम परिसर मे एकत्रित होकर कर्मचारियों ने सभा का आयोजन किया गया ल Chhattisgarh Employees Officers Federation

सभा को फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, बी पी शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, पंकज पाण्डेय, सतीश मिश्रा, उमेश मुदलियार, राकेश शर्मा, आदि ने सम्बोधित किया l नया रायपुर इंद्रावती भवन के कर्मचारी हड़ताल पर रहे कमल वर्मा के नेतृत्व मे कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया संचनालाय के अध्यक्ष जय साहू, संतोष वर्मा, श्रीमती जगदीप बजाज, सतीश शर्मा, लोकेश वर्मा, सोनाली तिड़के, ए डी पवार, आदि प्रदर्शन किया l

कर्मचारी नेता चंद्रशेखर तिवारी ने आगे बताया की फेडरेशन कर्मचारी मांगो लेकर आज के हड़ताल के पश्चात् भी राज्य सरकार ने कर्मचारियों के जायज मांगो को पूरा नहीं किया तो फेडरेशन से जुड़े संगठनों के लाखों कर्मचारी आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे l आंदोलन को सफल बनाएँ जाने प्रदेश के सभी जिलों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे l

प्रमुख मांग :- भाजपा घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान देय दिनांक से महंगाई भत्ता दिए जाने, जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि दिए जाने, चार स्तरीय वेतनमान दिये जाने, केन्द्र के समान गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए , अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन दिए जाने की मांग शामिल है l


Tags:    

Similar News

-->