रायपुर। पड़ोसी महिला ने घर में घुसकर एक महिला की पाइप से पिटाई कर तोड़-फोड़ की। मामले की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 3 निवासी वर्षा शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाली महिला मिथलेश शर्मा 30 वर्ष से आए दिन उनसे लड़ाई, झगड़ा करती रहती है। 10 जून को दोपहर 12 बजे के करीब पीड़िता के घर के पास आकर गाली-गलौच करने लगी, जिस पर प्रार्थिया की मां ममता शर्मा ने मना करने निकली तब मिथलेश शर्मा ने लोहे की पाइप से खिड़की का कांच तोड़ दिया और दरवाजा को धक्का देकर अंदर घुस कर किचन में तोड़ फोड़ कर ममता शर्मा के सिर पर मारकर चोट पहुंचाई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।


Tags: