सूखा जहर, जगदलपुर में 3 सप्लायर गिरफ्तार

छग

Update: 2026-04-27 05:12 GMT

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा है। बोधघाट थाना पुलिस ने नयामुण्डा इंडस्ट्रियल एरिया में घेराबंदी की। सूचना मिली थी कि आरोपी स्कूटी में नशीली दवाएं बेचने पहुंचे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में लिया। तलाशी में ट्रामाडोल और प्रतिबंधित कैप्सूल के 60 पत्ते बरामद हुए। बरामद माल की कीमत करीब 1 लाख 92 हजार रुपये बताई गई है।

तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और नकद रकम भी जब्त हुई। पकड़े गए आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहा था। कार्रवाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम ने की। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। तीनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़े 

कोंडागांव को नक्सलमुक्त घोषित किए जाने के बाद बड़ा बदलाव दिखा है। जिला पुलिस ने ड्यूटी में पारंपरिक खाकी वर्दी पहनने के निर्देश दिए हैं। पहले संवेदनशील इलाकों में कैमफ्लाज वर्दी का उपयोग किया जाता था। यह वर्दी ऑपरेशन और सुरक्षा जरूरतों के लिहाज से जरूरी थी। अब फोकस कानून व्यवस्था और जनसेवा पर केंद्रित किया गया है। खाकी वर्दी से पुलिस आमजन के बीच अधिक सहज दिखेगी। जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत होने की उम्मीद है। पहचानने योग्य पुलिसिंग से पारदर्शिता भी बढ़ेगी। अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। सूचना या शिकायत पर नजदीकी थाने से संपर्क करने कहा गया है। यह बदलाव शांति और सामान्य हालात का प्रतीक माना जा रहा है। कोंडागांव अब सुरक्षा से विकास की ओर कदम बढ़ा रहा है।

Tags:    

Similar News