रायपुर/एमपी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सपरिवार उज्जैन पहुंचे और श्री महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया, आज मध्य प्रदेश की पुण्यभूमि उज्जैन में सपरिवार राजाधिराज अवंतिकानाथ श्री महाकाल महाराज के दिव्य एवं अलौकिक दर्शन कर अध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा के अद्भुत संगम का अनुभव हुआ।
इस पवित्र धाम में शीश नवाकर श्री महाकाल महाराज से हमारे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए श्रद्धापूर्वक कामना की। श्री महाकाल जी अपनी कृपा, संरक्षण और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बनाए रखें।
ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव…
उज्जैन के कोतवाल और रक्षक भगवान श्री काल भैरव जी के दर्शन कर सपरिवार उनकी पूजा-अर्चना की। जिस प्रकार श्री काल भैरव अवन्तिकापुरी की रक्षा करते हैं, वैसे ही हमारे छत्तीसगढ़ को सभी विपत्तियों से सुरक्षित रखें और उनका आशीर्वाद सदैव हम छत्तीसगढ़वासियों को प्राप्त होता रहे।