डॉ. कमल किशोर गोयनका का निधन, अरुण साव ने जताया शोक

Update: 2025-04-02 10:42 GMT

रायपुर। डॉ. कमल किशोर गोयनका का निधन हो गया है, डिप्टी सीएम अरुण साव ने शोक जताते हुए कहा, प्रेमचंद एवं प्रवासी साहित्य के विशेषज्ञ, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कमल किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

उनका जाना साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।


Tags:    

Similar News