दुर्ग के 5 प्रबुद्धजनों के किया देहदान

छग

Update: 2023-06-03 17:47 GMT
दुर्ग। जिले के 5 प्रबुद्धजनों द्वारा मानवता की भलाई के लिए देहदान किया गया। देहदान करने वाले दो दंपति सहित 5 लोगों की काउंसलिंग प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी द्वारा की गई। उन सभी पांचों देहदानियों के घर जाकर प्रनाम द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कर्मचारी नगर दुर्ग के जी.चलपती राव और उनकी पत्नी जी. राननम्मा, कर्मचारी नगर की ही विमला गुर्जर पति शंकर राव, आदित्य नगर के आशीष वाजपेई और उनकी पत्नी रेखा वाजपेई ने मानवता की भलाई के लिए एम्स रायपुर के नाम देहदान की वसीयत जारी की है।
Tags:    

Similar News