कुत्ते का पैर तोड़ा, FIR दर्ज

छग

Update: 2025-07-12 10:16 GMT

जगदलपुर। 2 स्ट्रीट डॉग्स को रस्सी से बांधकर पैर टूटते और सिर फटते तक मारने का मामला सामने आया है। वार्ड के लोगों ने कुत्तों की बेदम पिटाई की है। कुत्तों पर क्रूरता की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्ट्रे सेफ डॉग फाउंडेशन ने दोनों कुत्तों को मारने से बचाया। उन्हें वेटनरी हॉस्पिटल लेकर गए और उनकी जिंदगी बचाई है।

स्ट्रे डॉग फाउंडेशन के सदस्यों ने मामले के संबंध में आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत FIR दर्ज करवाई है। वहीं वार्ड की कांग्रेस पार्षद अफरोज बेगम का भी एक बयान सामने आया है, जिसमें वे कह रही हैं कि कुछ कुत्ते प्रर्मी हैं, वे हर मोहल्ले के कुत्तों को लेकर जाएं और अपनी मेहनत की कमाई से उन्हें खिलाएं। यदि वार्ड में कुत्ते परेशान करेंगे तो हम हमला जरूर करेंगे। दरअसल, यह पूरा मामला जगदलपुर के अब्दुल कलाम वार्ड का है। स्ट्रे सेफ फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है कि, उन्हें वार्ड से ही उनके किसी परिचित का फोन आया था और उन्होंने कुत्तों के साथ क्रूरता की जानकारी दी थी। जिसके बाद टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कुत्तों को रस्सी से बांधकर कुछ लोग लाठी-डंडे से उनकी बेदम पिटाई कर रहे हैं।

एक कुत्ते का पैर टूट गया है, दूसरा नाली में गिरा पड़ा मिला। सिर में चोट आई है। जब टीम के सदस्य वहां पहुंचे तो उन्होंने कुत्तों को छुड़ाया। फिर उन्हें फौरन जगदलपुर के वेटनरी हॉस्पिटल लेकर गए। जहां दोनों कुत्तों का इलाज करवाया। फिलहाल दोनों ही कुत्तों की स्थिति गंभीर है।

Tags:    

Similar News

null