जगदलपुर। बस्तर संभाग के डॉक्टरों को भुगतान नहीं होने से OPD बंद किया गया है, जिससे मरीज परेशान है। वीडियो पोस्ट कर पूर्व मंत्री ने कहा, बस्तर संभाग में डॉक्टरों को CRMC का 12 माह से भुगतान न होना गंभीर चिंता का विषय है। OPD सेवाओं के बहिष्कार से आम नागरिक, विशेषकर ग्रामीण और आदिवासी समुदाय प्रभावित हो रहे हैं।
यह केवल कर्मचारियों का नहीं, जनता के स्वास्थ्य का प्रश्न है, जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। दुर्गम क्षेत्रों में सेवा दे रहे डॉक्टरों के साथ ऐसा व्यवहार सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। सरकार को तत्काल भुगतान सुनिश्चित कर स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य करना चाहिए। जनस्वास्थ्य से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं।