धमतरी। प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के तहत जनपद पंचायत कुरुद के ग्राम हंचलपुर गौठान में विकसित रीपा सेंटर का स्थल निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा रॉय ने शुक्रवार को किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में संचालित आयमूलक गतिविधियों जैसे मुर्गी पालन, बकरी पालन, खाद निर्माण का अवलोकन कर सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ यादव ने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए आय सृजित करने वाली गतिविधियां को और बेहतर ढंग से निष्पादित करने के टिप्स भी दिए। इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग गोस्वामी, उप संचालक पंचायत, परियोजना अधिकारी आजीविका महाविद्यालय, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यादव सहित संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय सरपंच-सचिव और स्वसहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं।
Tags: