दो बूंद जिंदगी के... 27 फरवरी से पोलियो मुक्त करने डोर टू डोर होगा महाअभियान

Update: 2022-02-15 11:16 GMT

सूरजपुर। जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2022 का आयोजन जिले में 27 फरवरी 2022 को किया जाएगा। जिसमें 27 फरवरी 2022 को बूथ पर तथा 28 फरवरी से 01 मार्च 2022 तक घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जायेगी। जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु लगभग 127195 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की सुराख दी जायेगी, जिसके लिए 724 पोलियो बूथ पर 900 टीम तथा 2336 कर्मचारी निर्धारित स्थान पीलियो बूथ, रेलवे स्टेशन, हाट बजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायेंगे।

जिले से उक्त अभियान की सतत् निगरानी हेतु प्रत्येक विकास खण्डो हेतु मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। टीम के द्वारा 27 फरवरी 2022 को बूथ लेबल पर भ्रमण तथा 28 फरवरी से 01 मार्च 2022 तक घर-घर भ्रमण कर अभियान की सतत् निगरानी की जायेगी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा डॉ. अजय मरकाम, जिला टीकाकरण अधिकारी की देख-रेख में जिले की टीम अभियान को सफल बनाने हेतु भ्रमण करेगी। इस अभियान के सफल संचालन हेतु कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के समस्त जिलाधिकारियों की जिला कलेक्टर कार्यालय में आहूत किया गया। जिसमें कलेक्टर अभियान को सफल बनाने हेतु अपेक्षित सहयोग हेतु जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Tags:    

Similar News