भीषण आग की चपेट में जनपद कार्यालय, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़.

Update: 2025-10-22 15:23 GMT
सुकमा: सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। आग लगने से एक कमरा पूरी तरह से राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है।
स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे और आग को फैलने से रोकने के लिए अपनी ओर से मदद कर रहे हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Tags:    

Similar News