धमतरी। जिला प्रशासन की ओर से जनपद पंचायत स्तर के विजेता रामायण मंडलियों के मध्य जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 21 मई को दोपहर 12 बजे से ग्राम बंजारी, विकासखंड धमतरी में किया जाएगा। शासन की ओर से जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।