अंबिकापुर। बतौली जनपद के ग्राम पंचायत मंजा में सोमवार (10 अप्रैल) को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारी कर ली गई है। ग्राम मंजा सहित आस-पास ग्राम में मुनादी कर ग्रामीणों को शिविर में उपस्थित होकर समस्या का समाधान कराने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने कहा गया। शिविर में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी के साथ उपस्थित रहने कहा गया है। इसके साथ योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी की जाएगी।
Tags: