जिलाबदर बदमाश बस्तर रोड सब्जी मंडी में घूमते मिला, अरेस्ट

Update: 2025-08-06 10:58 GMT

धमतरी। जिलाबदर निगरानी बदमाश विशाल बंजारे धमतरी में घूमता पकड़ाया गया है, जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निगरानी बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिलाबदर निगरानी बदमाश विशाल बंजारे, जो 01 वर्ष के लिए धमतरी जिले से बाहर किया गया था, बस्तर रोड सब्जी मंडी के पास बिना वैध अनुमति के घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास जिले में प्रवेश हेतु कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।

आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत दंडनीय अपराध होने से थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी को दिनांक 10.02.2025 को जिला दंडाधिकारी धमतरी द्वारा 01 वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया था।

आरोपी  -  नाम: विशाल बंजारे पिता का नाम: प्रहलाद बंजारे उम्र: 27 वर्ष पता: साल्हेवार पारा, धमतरी थाना क्षेत्र: सिटी कोतवाली, धमतरी

Tags:    

Similar News

null