63 लाख का हीरा जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर से पूछताछ जारी

छग

Update: 2026-03-25 11:15 GMT

गरियाबंद। जिले में अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद पुलिस और स्पेशल टीम ने नहरगांव स्कूल के पास घेराबंदी कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 34 बिना तराशे हुए हीरे बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 63 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंशी शेट्टी (50 वर्ष), निवासी भवानीपटना, जिला कालाहांडी (ओडिशा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी हीरों की अवैध खरीद-फरोख्त के लिए क्षेत्र में ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया।

बरामद हीरों को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

Tags:    

Similar News