रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूटने वाले आरोपी पकड़ में आ गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी शंकर नगर इलाके में सिंघानिया बिल्डर के यहां चौकीदारी का काम करता है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

आज सुबह हुई वारदात 

सोमवार सुबह जब कौशिक पैदल चल रहे थे, तभी झपटमार उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि वे संभल भी नहीं सके, रायपुर पुलिस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट की पुष्टि किया था।

इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि ‘आप डायल 112 को झंडी दिखाते रहिए, उधर धरम लाल कौशिक जी का मोबाइल छीनकर चोर 9-2-11 हो गए। उन्होंने आगे लिखा- सोचिए जरा, जब देश के गृहमंत्री अमित शाह जी छत्तीसगढ़ में हैं, उस समय ‘मॉर्निंग वॉक’ के दौरान ऐसी घटना कथित ‘सुशासन’ पर तमाचा है।’

फोटो - पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक 



Tags: