धमतरी। पोस्ट ऑफिस वार्ड और ढाबा के पास पुलिस ने रेड मारकर शराब बेचते दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दोनों आरोपियों को अवैध रूप से शराब परिवहन करते एवं बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पोस्ट ऑफिस वार्ड में दबिश दी गई।

मौके पर आरोपी को आम जगह पर अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया। गोलू ढाबा के पास भी सिहावा रोड में दबिश दी गई। मौके पर आरोपी को आम जगह पर अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

आरोपी के कब्जे से 

11 नग देशी प्लेन शराब (कीमत 880/-रूपये )

21 नग देशी मसाला शराब (कीमत 2,100/-रूपये )

01 नग रेजर सायकल (कीमत 1,500/-रूपये)

कुल जुमला मशरूका 4,480/-रूपये जब्त किया गया।

 आरोपी का नाम

श्रीराम ध्रुव पिता सोनार ध्रुव, उम्र 39 वर्ष

निवासी - मकेश्वर वार्ड, धमतरी

थाना - सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)

● दूसरा कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से -

04 बॉटल बीयर (कीमत 800/-रूपये)

07 पौवा अंग्रेजी शराब (कीमत1,730/-रूपये)

कुल जुमला मशरूका 2,530/-रूपये जब्त किया गया।

● आरोपी का नाम

कौशलराव रणसिंह पिता सुभाष राव, उम्र 52 वर्ष

निवासी - मराठा पारा, धमतरी

थाना - सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)

Tags: